Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 फरवरी 2021: आज इन 03 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Feb 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि शाम के समय थोड़ी कठिनाई हो सकती है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ साबित होगा | परिवार में चल रहे मनमुटाव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारीयों के सहयोग से आपके कार्य आसानी से हो जायेंगे | शाम को पडोसी आपसे कोई मदद ले सकते है | घर में बुजुर्ग पिताजी की सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है, आपको स्थिति संभालनी होगी | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, पढाई में मन लगेगा | आज अधिक आत्मविश्वास का दिखावा करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | किसी अटके हुए काम को पूरा करने में दिन बीता सकते है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा अवसर मिल सकता है, इसे हाथ से ना जाने दे | आज जीवनसाथी की किसी मांग की वजह से बड़ा खर्चा हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस दौरान किसी भी विवाद में पड़ना क़ानूनी परेशानी में डाल सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन यथावत रहेगी, जिस वजह से बैचेनी होगी | दाम्पत्य जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी, प्रेम बना रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | नौकरीपेशा जातक अपने काम में सीनियर से मदद ले सकते है | आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने की सम्भावना है, जिसकी शख्सियत से आप प्रभावित होंगे | माताजी घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कोई करीबी आपको शुभ समाचार दे सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज किसी सामाजिक कार्य में सम्मिलित हो सकते है, आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम साबित होगा | अटके पड़े कार्यो को समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे,  जो काफी हद तक सफल होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है | कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते है, जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सफलताभरा लेकिन थकाने वाला साबित होगा | आज घर में किसी से बहस हो सकती है, अच्छा होगा आप धैर्य का परिचय दे | लम्बे समय बाद जीवनसाथी के साथ बैठकर दिल का हाल बताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए परेशानी भरा रहेगा | परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त हो सकते है | घर में आज रिश्तेदार आ सकते है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापारी कुछ दूरदर्शी योजनाए बना सकते है, जिनका भविष्य में फायदा मिलेगा | शाम को मित्रो संग मुलाकात आपको ख़ुशी देगी | आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर होने वाली है, जिससे राहत महसूस होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ कार्यो में परेशानी खड़ी होगी, लेकिन समय से पहले वे पुरे हो जायेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालाँकि शाम को सिरदर्द परेशान कर सकता है | आज के दिन धन के लेनदेन में सावधानी बरते, नुकसान हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर